महर्षि दधीचि जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया
चूरू। स्थानीय काली जी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि दधीचि जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। पंडित रवि दाधीच के सान्निध्य में संजय दाधीच ने पूजा-अर्चना की।
दिन में बाल सभा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय नंदलाल रिणवा की स्मृति में उनके परिजनों की ओर से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। बाल सभा में समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न वेशभूषाओं में प्रस्तुतियां दीं।
शाम 5 बजे समाज के लोगों की ओर से महर्षि दधीचि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बच्चों ने संतों का परिवेश धारण कर विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए जतीजी उपासरा स्थित बालाजी महाराज मंदिर पहुंची, जहां पंडित कमल दाधीच ने आरती की।
कार्यक्रम के समापन पर काली जी मंदिर में समाज के लोगों ने सामूहिक आरती की। इस दौरान महेंद्र शर्मा, नरेश रिणवा, गजानंद दाधीच, मूलचंद बहड़, नित्यानंद कुदाल, पंडित गिरधारी लाल, विनोद कुमार, संजय दाधीच, महेश कुमार दाधीच, नंदलाल सोशी, संतोष सूटवाल, रामगोपाल कुदाल, जगदीश प्रसाद दाधीच, सुभाष जाजोदिया, जगत नारायण शर्मा, श्रीप्रकाश कुदाल, श्यामसुंदर शर्मा, प्रमोद दाधीच, राकेश दाधीच, कृतिका, राधिका, धन्वा, जान्हवी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#tharkiawaazajay #churu #dadhich #Dadhichi #vipra
Churu, Churu | Sep 19, 2026