बागपत: तिलवाड़ा गाँव में रालोद कार्यकर्ता और भाजपा नेताओं में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Baghpat, Bagpat | Mar 29, 2024 शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रालोद कार्यकर्ता और भाजपा नेताओं का मारपीट का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। गुरुवार की देर शाम रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान तिलवाड़ा गांव गए थे। भाजपा नेता उन्हें अपने घर चाय पर ले जाना चाहते थे लेकिन रालोद ने विरोध किया, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।