बागपत: बागपत रोड स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत, रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
Baghpat, Bagpat | Mar 28, 2024 कोतवाली बागपत क्षेत्र के हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी रामधन की बेटी 25 वर्षीय अनीता अविवाहिता थी। अनिता कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में ब्यूटी पार्लर सेंटर पर कार्य सीखती थी। वह गुरुवार को घर से ब्यूटी पार्लर सेंटर गई थी। बागपत रोड स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक क्रास करते समय दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से अनिता की मौत हो गई।