भभुआ: भभुआ शहर के मॉल शादी भवन और कई दुकानों का अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Bhabua, Kaimur | Dec 16, 2025 भभुआ शहर के माॅल शादी भवन व कई दुकानों का अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच किया गया। मंगलवार को 2 बजे अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में नए-नए मार्केट व मॉल खोले गए हैं। जिसका बिहार सरकार के निर्देशानुसार अग्नि शुल्क जमा नहीं किया गया है उसकी जांच की जा रही है। सभी दुकानों में फायर सिलेंडर लगाने का निर्देश दिया गया।