भभुआ: भरखर काली स्थान के पास टेंपो से उतरी महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Dec 16, 2025 भरखर काली स्थान के पास टेंपो से उतरी महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसकी मौत हो गई। मंगलवार को 2 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि मृतक महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव के अमरजीत खरवार की 30 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी बताई जाती है। अपने गांव से टेंपो पड़कर मोहनिया बस पकड़ने के लिए जा रही थी। सदर में पोस्टमार्टम हुआ है।