पोड़ैयाहाट: चैती छठ महापर्व के पहले दिन पोड़ैयाहाट में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य
चैती छठ महापर्व के पहले दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पोड़ैयाहाट के चीर नदी में छठ व्रतियों ने पहला अर्द्ध दिया। रविवार को नहाए खाए के साथ इस महापर्व की शुरुआत हुई थी। सोमवार को खरना के महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ ही सभी व्रती निरंतर निर्जला उपवास में है। बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जाएगा।