होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सर्किट हाउस में सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की
सोमवार को सर्किट हाउस में सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सांसद के सामने अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।