बाली: बाली के भीमाणा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, विधायक राणावत ने पूर्व प्रधान गरासिया को दी श्रद्धांजलि
Bali, Pali | Aug 24, 2025 राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बाली के उपला भीमाणा गांव पहुंचे। वे रविवार शाम 4.30 बजे बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के साथ पहुंचे। राठौड़ ने उपला भीमाणा में पूर्व प्रधान सामताराम गरासिया के पैतृक घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। सामताराम गरासिया बाली के पूर्व प्रधान थे।