*विदाई से पहले रुकी दो नाबालिग बहनों की शादी, पुलिस ने दूल्हों समेत बारातियों को थाने लाया*
डीह (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र के पूरे दुबे मजरे लोधवारी गांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब विदाई से ठीक पहले दो नाबालिग लड़कियों की शादी की सूचना 1090 पर पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी और दोनों दूल्हों सहित बारातियों को डीह थाने ले आई। मामले की सूचना बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को भी दी गई।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बारात पूरे दुबे मजरे लोधवारी गांव आई थी। रात भर शादी की सभी रस्में संपन्न हुईं। डीजे पर नाच-गाना, भोज और अन्य वैवाहिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद जब विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी किसी ने 1090 पर फोन कर दोनों लड़कियों के नाबालिग होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।
बताया गया कि पुलिस दोनों दूल्हों और बारातियों को थाने ले गई, ज�