खलीलाबाद: मेंहनिया गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से परेशान होकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
खलीलाबाद में बघौली ब्लॉक के मेहनिया गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दोपहर में महिलाएं उखाड़े गए मीटर लेकर पहुंचीं और आरोप लगाया कि बिल दोगुना आ रहा है। उनका कहना है कि एडवांस भुगतान के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही। महिलाओं ने पुराने मीटर लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि वे स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं करेंगी।