चानन: चानन थाना के पुलिस ने मननपुर बस्ती से मारपीट मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
पुलिस ने चानन थाना कांड संख्या 54/26 मारपीट मामले में मदनपुर बस्ती से इसी गांव के रहने वाले सुरेश मांझी के पुत्र अभियुक्त करण मांझी को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 2:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 25 मार्च 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा मननपुर बस्ती गांव में मारपीट किया गया था. मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.