होशंगाबाद नगर: आभूषण चोरी का खुलासा करने पर नर्मदापुरम के सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
इटारसी सराफा बाजार स्थित तुलसी ज्वेलर्स पर हुई चोरी की बड़ी वारदात ने सराफा कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी थी। सराफा कारोबारी ने अपनी दुकान में हुई चोरी के मामले की शिकायत सिटी थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सराफा दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी गौरव नामदेव को गिरफ्तार कर लिया।