बड़ौत: किशनपुर निवासी आरोपी को रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 19, 2026 रमाला पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी वंश पुत्र नीरज निवासी किशनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।