प्रतापगढ़: सरूवाँवा में हरे-भरे पेड़ों के कटान का वीडियो हुआ वायरल
अंतू थाना क्षेत्र के सरूवाँवा में वन माफियाओं द्वारा विशाल वृक्षों को काटे जाने का वीडियो सोमवार शाम 4.15 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की मिली भगत से हरे पेंडो पर आरा चल रहा है। पुलिस के निर्देशों के बावजूद हुई इस कटाई ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।