मंगलवार को कोठी बाजार क्षेत्र में अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। जनसंपर्क अभियान के दौरान संगठन के सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर संगठन की विचारधारा और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।