कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज दुर्ग के शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या शाला में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता कर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया तथा छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
@dpr.chhattisgarh @gajendrayadavbjp
1 views | Durg, Chhattisgarh | Jul 6, 2026