बाह: बाह में पानी समझकर तारपीन का तेल पी गई महिला, हालत बिगड़ने पर आगरा किया गया रेफर
बाह कस्बे के अशोक नगर में मंगलवार देर रात एक 22 वर्षीय महिला ने गलती से पानी समझकर तारपीन का तेल पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और घबराहट, बेचैनी व उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे तत्काल सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि घटना