मुरादाबाद: भगतपुर थाना क्षेत्र मे दुकान से वापस लौट रहे युवक के साथ पुरानी रंजिश के चलते, तीन लोगो ने की मारपीट
भगतपुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर के वापस घर लौट रहे, युवक को पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगो ने रास्ते में उसके घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर उसके घायल कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।