भरनो: कस्तूरबा छात्रावास में 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी,पेट दर्द का बहाना बनाकर कमरे में लगाई फांसी
Bharno, Gumla | Jul 1, 2026 भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भरनो में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने बुधवार सुबह हॉस्टल के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने विद्यालय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की