फरीदाबाद: सेक्टर-16 में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने लाखों की संख्या में हिंदू समाज की पुनः घर वापसी कराई, जो मुस्लिम जिहादियों व ईसाई मिशनरियों द्वारा लालच देकर व धमकाकर धर्म परिवर्तन कराए गए थे। स्वामी श्रद्धानंद ने 11 फरवरी 1923 को भारतीय शुद्धि सभा की स्थापना की और लाखों की संख्या में हिंदू समाज की घर वापसी की थी।