वारासिवनी: लालबर्रा रोड पर जाम से राहत के लिए रेलवे ओवरब्रिज की मांग तेज, विधायक विवेक पटेल ने CM और रेल मंत्री को लिखा पत्र
वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग के रेलवे फाटक बी-26 पर जाम की समस्या को लेकर विधायक विवेक पटेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। फाटक बंद रहने से घंटों जाम लगता है, जिससे आमजन व आपात सेवाएं प्रभावित होती हैं। ओवरब्रिज बनने से आवागमन सुगम होगा।