फिरोज़ाबाद: यादव नगर में घर के बाहर बेहोश पड़े युवक को लाया गया ज़िला अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
थाना उत्तर क्षेत्र यादव नगर निवासी 24 वर्षीय ललित यादव पुत्र सत्यभान यादव बीती शाम दोस्तो के साथ गया था। उसके बाद बीती देर रात घर के बाहर बेहोश पड़ा था फिर उसे आनन फानन में देर रात ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम गृह में रख्वाया है।