कन्नौज: जिले के समस्त थानों पर मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा अभियान चलाकर किया गया जागरूक
जिले के समस्त थानों पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत जनपद के समस्त थाने पर तैनात एंटीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा,सार्वजनिक स्थान,कस्बा,बीट क्षेत्र,मोहल्ला, स्कूल, कॉलेज आदि के आस पास चेकिंग करते हुए,महिलाओं बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरुक कर उनकी सुरक्षा के संबंध में वार्ता की गई।