कन्नौज: सदर ब्लॉक के टिडियापुर में बिना निर्माण भुगतान मामले में खंड विकास अधिकारी समेत 3 लोगों पर दर्ज की गई रिपोर्ट
कन्नौज कोतवाली में सदर के खंड विकास अधिकारी, अवर अभियंता और अकाउंटेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर यह मामला दर्ज किया गया है। कन्नौज के टिड़ियापुर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के बिना निर्माण हुए ही 5 लाख 59 हजार से अधिक की रकम का भुगतान किया गया था। इस मामले में बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।