कन्नौज: जसोदा स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में बीडीओ और एडीओ का निरीक्षण, बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए दवा का छिड़काव
डेंगू से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए जसोदा में संचालित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एक प्रार्थना पत्र बीडीओ को दिया जिसका संज्ञान लेते हुए BDO और ADO जलालाबाद ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय का निरीक्षण किया और एंटी लार्वा का छिड़काव पूरे विद्यालय में करवाया है।