महोबा: महोबा के कस्बा थाई मुहाल में महिला ने फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठाया, झांसी रेफर, पुलिस कर रही जांच
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 महोबा शहर के मोहल्ला कस्बाथाई में 50 वर्षीय महिला लीला ने फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में कमरे में पाया और तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।