उज्जैन शहर: इंदिरानगर के पेट्रोल पंप के समीप नाले मे मिली अज्ञात युवक की लाश, शिनाख्त के प्रयास मे जुटी पुलिस
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि आज सुबह 9 बजे सूचना मिली थी कि इंदिरा नगर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाया। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से गुटखा-पाऊच के अलावा शराब से भरा एक क्वार्टर बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी