डेहरी: शहर में जाम व अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम -एएसपी ने अधिकारियों के साथ की कार्यालय कक्ष में बैठक कर दिए अहम निर्देश
Dehri, Rohtas | Apr 2, 2024 डेहरी के IAS एसडीएम सूर्यपताप सिंह ने शहर में लोगो को जाम से निजात दिलाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है दरसल कार्यालय कक्ष में उन्होंने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।बताया कि थाना चौक से अनुमंडल और थाना चौक से ही तार बंगला जाने के रास्ते पर लग रही सब्जी मंडी पड़ाव मैदान में लगाई जाए। यहां जो भी अतिक्रमण करते नजर आएंगे उन पर कार्यवाई होगी।