गाज़ीपुर: नगर निकायों पर DM का सख्त रुख, सफाई, जलभराव, पेयजल और स्ट्रीट लाइट से संबंधित अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
गाजीपुर में नगर निकायों की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक लेकर साफ-सफाई से लेकर पेयजल और स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और जनसुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।