नानकमत्ता कोतवाली में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर युवक के साथ हुई कथित मारपीट, छीना-झपटी और यौन उत्पीड़न की घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र का एक युवक देर रात सितारगंज सिडकुल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में क्षेत्र के तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छीना-झपटी की तथा उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया। Udham Singh Nagar Police Uttarakhand Khatima खटीमा मेरा शहर मेरी पहचान Nanakmatta Sahib