मीरा रोड क्रेन हादसे के बाद विधायक नरेंद्र मेहता घटनास्थल पहुंचे
मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में जेपी इंफ्रा के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हुई क्रेन दुर्घटना के बाद विधायक नरेंद्र मेहता ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। क्रेन गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहीं।
📍 काशीमीरा, मीरा रोड
#MiraRoad #Kashimira #CraneAccident #NarendraMehta #metrocitysamachar
Vasai, Palghar | Jul 16, 2026