टोंक: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने टोंक में कहा, विधायक सचिन पायलट राजनीतिक चश्मा हटाएं
Tonk, Tonk | Mar 27, 2025 राजस्थान सरकार ऊर्जा मंत्री व टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को टोंक में पत्रकारों से रूबरू होते हुए टोंक विधायक सचिन पायलट पर एक बार फिर हमला बोला है। 6 पंचायतों को नगर परिषद में शामिल नहीं करने के लिए सचिन पायलट द्वारा सीएम को लिखे पत्र के मामले में मंत्री ने कहा कि सचिन पायलट राजनीतिक चश्मा हटाए।