टोंक: देवरी गांव निवासी बाइक सवारों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारी, कोतवाली थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट
Tonk, Tonk | Mar 27, 2025 कोतवाली थाना अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि देवरी गांव निवासी परिवादी माधुराम जाट ने कोतवाली थाना में उपस्थित होकर ट्रैक्टर चालक द्वारा टक्कर मारने के मामले में रिपोर्ट दी है। परिवादी व उसका भाई लादूराम टोंक मंडी से सरसों बेचकर बाइक से अपने गांव देवरी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ईदगाह बहीर के पास जोरदार टक्कर मार दी।