टोंक: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का टोंक जिले के दौरे पर हुआ भव्य स्वागत
Tonk, Tonk | Mar 27, 2025 राजस्थान के ऊर्जा मंत्री और टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे टोंक जिले के दौरे पर रहे। दौरे के दौरान अनेक जगहों पर मंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया । टोंक पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।