अकबरपुर: मुंबई से करोड़ों के जेवर लेकर फरार आरोपी को नेमदारगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, नगद समेत 20 लाख की बरामदगी
शनिवार को 2:00 बजे जानकारी मिली कि मुंबई में एक आभूषण कारोबारी के घर से सोना-चांदी व हीरे चोरी कर फरार हुआ आरोपी आखिरकार नवादा जिले के अकबरपुर अंचल क्षेत्र के नेमदारगंज थाना से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कझिया गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से नगद सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए गए हैं।