पूरनपुर: हमले के मुख्य आरोपी लल्ला और तनवीर अब भी फरार, एसपी से उनकी गिरफ्तारी की गुहार
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के खानकाह मोहल्ला निवासी आमिर खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हमले के मामले में नामजद मुख्य आरोपियों लल्ला और तनवीर की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि सात सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। घटना में आमिर के भाई शराफत और शाहरूख घायल हुए थे।