बमोरी: फतेहगढ़ रोड पर बिना परमिट और फिटनेस के चल रही बस पर कार्रवाई
Bamori, Guna | May 15, 2026 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार गुरुवार 14 मई 3 बजे पुराना टोल शप्लाजा, फतेहगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उड़नदस्ता अमले द्वारा एक बस क्रमांक MP30P1413 को जांच हेतु रोका गया। जांच में बस बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित पाई गई।इस पर संबंधित बस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना तथा 48 हजार रुपये टैक्स जमा कराया गया।