भादरा: ट्रैक्टर एजेंसी में चोरी, चोर 2 लाख नगदी सहित जरूरी दस्तावेज ले गए
भादरा में गोदारा कॉलेज के पास स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर छत तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर करीब दो लाख रुपए नकद, जरूरी दस्तावेज, दो पेन ड्राइव व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। एजेंसी प्रबंधक विवेक घोटिया की रिपोर्ट पर भादरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) व 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।