मिहींपुरवा: पड़रिया गांव में सर्प दंश से पति-पत्नी की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा, परिवार में मचा कोहराम
मोतीपुर इलाके में देर रात एक दंपती को जहरीले सांप ने डस लिया। घर में सो रहे पति-पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पडरिया ग्राम में हुई। रविवार रात खाना खाने के बाद सुनील अपनी पत्नी सपना के साथ जमीन पर सो रहे थे।