अरवल: अरवल में ज्वेलरी दुकानों पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर नज़र
Arwal, Arwal | Apr 19, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशन में जिला के सभी थानों द्वारा ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में दुकानों के अभिलेखों का सत्यापन, सीसीटीवी व्यवस्था की जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इससे अपराधियों पर अंकुश लगाने और व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने का लक्ष्य है।