इटारसी: नगर पालिका सीएमओ ने रेलवे स्टेशन रोड का किया औचक निरीक्षण, शराब दुकान पर गंदगी पाए जाने पर 5 हजार का लगाया जुर्माना
इटारसी नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्ती की। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने नगर पालिका की टीम के साथ रेलवे स्टेशन रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने और नपा के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें एक शराब दुकान पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाय