हुज़ूर: मध्य प्रदेश में जंगल राज की स्थापना हो चुकी है,जंगल राज क्या होता था ये हम सुनते पढ़ते थे : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
Huzur, Bhopal | May 29, 2024 जीतू पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश में जंगल राज की स्थापना हो चुकी है। जंगल राज क्या होता था ये हम सुनते पढ़ते थे, अब ऐसा एक दिन नहीं गुजरता जब मध्य प्रदेश में जघन्य अपराध न हो रहे हों। दलितों पर अत्याचार, आदिवासियों की हत्या और बलात्कार लगातार गैंगरेप, यहां तक की फिरौती के केस हो रहे हैं।