बंडा: विधायक ने सौरई में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति का फीता काटकर किया शुभारंभ
Banda, Sagar | Apr 15, 2026 15 अप्रैल से प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में गेहूं, चना, मसूर की खरीदी प्रारंभ हो गई है। जिसको लेकर बुधवार को शाम करीब चार बजे ग्राम सौरई में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने फीता काट कर किया। इस इसके साथ ही नव निर्मित काजल धर्म कांटा का विधायक द्वारा लोकार्पण किया गया।