बाह: जैतपुर में भाकियू महाशक्ति ने ज्ञापन दिया, 10 दिन में समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
जैतपुर क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर भाकियू महाशक्ति ने बुधवार शाम 5 बजे बीडीओ बाह के नाम एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि 10 दिन में समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में पुरा चतुर्भुज की जर्जर धर्मशाला के पुनर्निर्माण, पुरा चतुर्वेदी में नाली सफाई और पड़कोली के स्कूल के सामने खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग उठाई गई। ब्