गुना नगर: पीपरोला कला में किसान ने दो भाइयों पर फसल चोरी करने का आरोप लगाया, कैंट थाना में मामला दर्ज
गुना शहर के कैंट थाना के पीपरोदा कला में फरियादी 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान फरियादी हरवीर सिंह यादव ने गांव के ही दो भाइयों पर दलान में कट्टो में रखी चना की फसल चोरी करने के आरोप लगाए है। 5 मई को दर्ज मामले में कहा, बीती रात करीब 2 से 3 बजे दोनों भाई कृषपाल और जनक यादव ने चोरी की, सुबह गांव वालों ने सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।