मिर्ज़ापुर: कुंभ मेला और नवरात्र मेला सकुशल संपन्न कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
नगर पालिका के प्रधान कार्यालय लालडिग्गी में कुंभ मेला और नवरात्र मेला सकुशल संपन्न कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कर निर्धारण अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।