कोटपूतली: कोटपूतली में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों ने निकाला मौन जुलूस, निरस्त करने की मांग
Kotputli, Alwar | Jun 22, 2026
पनियाला से किशनगढ़ तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में कोटपूतली में किसानों ने किसान महापंचायत के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला। नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।