रायडीह: दुर्गा पूजा समिति नवागढ़ का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार लाल एवं संजय कुमार सिंह बने सचिव
Raidih, Gumla | Aug 25, 2024 दुर्गा पूजा समिति नवागढ़ पतरा टोली रायडीह में अध्यक्ष ब्रजेश कुमार लाल की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीते वर्ष का आय व व्यय प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद इस वर्ष में दुर्गा पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पुराने समिति को भंग करते हुए सर्व सम्मति से नई समिति का गठन किया गया।