रायडीह: रांची के मोरहाबादी में आयोजित आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने रायडीह में निकाला मशाल जुलूस
Raidih, Gumla | Aug 22, 2024 हेमंत सरकार के जन विरोधी कार्यों के विरोध में भाजपा द्वारा आगामी 30 अगस्त को आक्रोश रैली रांची के मोरहाबादी में आयोजित की गई है। प्रखंड से सैकड़ो कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। इसके लिए गुरुवार की शाम कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकाले। जो शंख मोड़ मांझा टोली से बस स्टैंड मांझा टोली तक गया और उसी मार्ग से वापस आकर सभा में तब्दील हो गया।