Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

पुलिस प्रेस नोट 10 जुलाई 2026 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने पर हुआ मंथन फरीदाबाद: कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा पुलिस की छवि में और अधिक सुधार के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस लगातार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में विभाग ने उन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों का लाभ लेने की पहल की है, जिन्होंने वर्षों तक पुलिस सेवा में रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी उद्देश्य से 10 जुलाई को फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा पुलिस लाइन सेक्टर-30 में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 से अधिक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत कर्मचारी के सहयोग से पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास को और बढ़ाना तथा पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की भूमिका तथा बदलते समय में पुलिस के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी कार्यप्रणाली पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। जिसके लिए वे पुलिस व जनता के बीच की कड़ी बनेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को अनुभव आधारित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जनविश्वास दोनों में वृद्धि हो सके। गोष्ठी के दौरान सोशल मीडिया की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। गोष्ठी में बताया गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया आमजन तक सूचना पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में पुलिस की जनहितकारी गतिविधियों, अपराध नियंत्रण में मिली सफलताओं, महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, यातायात जागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे सकारात्मक कार्यों का तथ्यात्मक और सकारात्मक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। इससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा। बैठक में इस बात पर भी विचार-विमर्श किया गया कि सोशल मीडिया पर पुलिस से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं का जिम्मेदारीपूर्वक तथ्यों के आधार पर जवाब दिया जाए तथा आमजन को सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। जिसके लिए वे समाज में रहकर पुलिस का मजबूत पक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे ताकि सकारात्मक व पुष्ट संदेशों से सही जानकारी आमजन तक पहुंच सके इस अवसर पर पुलिस कर्मियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। चिकित्सा सहायता, पेंशन संबंधी सुविधाएं, पुलिस कल्याण निधि, आर्थिक सहायता, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान बताया गया कि विभाग अपने वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। फरीदाबाद पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुभवी अधिकारियों का सहयोग कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिस की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाने तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 10, 2026

MORE NEWS